दुनिया के बारे में 50 50 Interesting Facts in Hindi, Top 10 Interesting Facts in Hindi
हमारे ब्रह्मांड इतनी बड़ी और अद्भुत है, कि आप इसके बारे में जितना जानना चाहोगे उतना ही कम होगा। आए दिन नई-नई चीजों और जगहों का खोज होता रहता हैं। कई राज तो सदियों से अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है। उन रहस्यों में से कुछ मैंने निचे प्रस्तुत किया हैं, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।
Top 10 Interesting Facts in Hindi
प्रकृति के बारे में रोचक तथ्य [Interesting Facts About Nature ]
- पृथ्वी पर सबसे गहरा स्थान प्रशांत महासागर में हैं। जिसे मारियाना ट्रेंच कहां जाता है। यह इतना गहरा है कि इसमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी आसानी से डूब जाएगा। मारियाना ट्रेंच की गहराई 36,201 फ़ीट यानी 11,034 मीटर हैं।
- दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी हैं, इस नदी की लम्बाई 6,853 किलोमीटर हैं। इस नदी का जल संसाधन 11 देशों द्वारा साझा किए जाते हैं।
- Lobsters जैविक रूप से अमर नहीं है, लेकिन वे एक एंजाइम का उत्पादन करते हैं, जो उनके कोशिकाओं की मरम्मत करता है और उनके डीएनए को अनिश्चितकाल तक दोहराने में मदद करता है।
- पाइनएप्पल को बढ़ने में 2 साल के समय लगते हैं।
- कहा जाता है, कि अफ्रीका में बबूल के पेड़ एक आपस में संवाद करते हैं। वे अन्य पेड़ो को टॉक्सिन टैनिन उत्पन्न करने के लिए सचेत करने के लिए गैसों का उत्सर्जन करते हैं, जो उन्हें भूखे जानवरों से बचाता है।
- Armadillos बुलेट प्रूफ होता है ( इस तथ्य को कभी भी अपने घरमे परिक्षण न करें। )
- संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बोर्डर में स्थित प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स कभी नहीं जमता हैं।
- दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक विश्व देश में स्थित गीजा के पिरामिड को बनाने वाले हर एक चुन पत्थर/ग्रेनाइट ब्लॉक का वजन 2,500 किलोग्राम ( 2.5 टन ) हैं।
- दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक चीन के ग्रेट वॉल के एक छोर से दूसरे छोर तक पैदल यात्रा करने में आपको 18 महीने का समय लग जायेंगे। ग्रेट वॉल का लम्बाई 5,000 मील से अधिक हैं।
इतिहास के बारे रोचक तथ्य [Interesting Facts About History ]
- दुनिया में बेलीज का राष्ट्रीय ध्वज ही एक एक मात्र ऐसा ध्वज हैं जिसमें सबसे अधिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 रंगों का इस्तेमाल किया गया हैं।
- हाथ से इस्तेमाल किया जा सकने वाला मोबाइल फोन कॉल
- कहा जाता है कि 1969 में चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति ( Buzz Aldrin ) ने चंद्रमा की सतह पर चलते वक्त पेशाब किया था।
- प्राचीन मिश्र में, बिल्ली शब्द का उच्चारण वास्तव में ‘मेव’ या ‘म्यांऊ’ किया जाता था।
- अमेरिकी क्रांति ( 1765-1783 ) फ्रांसीसी क्रांति ( 1789-1799 ) से पहले हुई थी।
- दुनिया में लड़े गये सबसे छोटा युद्ध Anglo-Zanzibar युद्ध था, जो 1896 में केवल 38 मिनट तक ही चला था।
- प्रिंटिंग प्रेस, जिसने सूचनाओं के आदान-प्रदान में क्रांति ला दी, इसका आविष्कार गुटेनबर्ग ने वर्ष 1440 के आसपास किया था।
- इतिहास में सबसे बड़ा सन्निहित भूमि साम्राज्य मंगोल साम्राज्य ( 13वीं और 14वीं शताब्दी ) हैं।
- मिस्र को दुनिया के सबसे पुराने देश के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो 3,100 ईसा पूर्व का हैं।
- Tim Berners-Lee ने 1990 में पहला वेब ब्राउज़र बनाया था।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें:
कला और संस्कृति के बारे में रोचक तथ्य [Interesting Facts About Art & Culture ]
- 2019 में, वैज्ञानिकों ने Sulawesi नामक एक इंडोनेशियाई द्वीप पर दुनिया की सबसे पुरानी कला की खोज की थी। माना जाता है कि यह, 44,000 साल पुराना कला है।
- Sandwich नाम 18वीं शताब्दी के एक अभिजात वर्ग से आया है, जिसे Sandwich का चौथा Earl कहा जाता हैं।
- सायद, आप माइक्रो सोशल प्लेटफार्म ट्विटर तो इस्तेमाल करते ही होंगे, लेकिन क्या आपको यह पता हैं की ट्विटर में हर सेकेंड़ कितने ट्वीट किए जाते हैं? आपको बता दूँ, की टि्वटर में हर सेकंड 9,310 ट्वीट किए जाते हैं।
- Leonardo Da Vinci की “Salvator Mundi” दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग है। इस पेंटिंग की कीमत $450.3 मिलियन हैं।
- UNWTO के आंकड़ों के अनुसार 2018 में फ्रांस में सबसे अधिक टूरिस्ट का आगमन हुआ था। जिनका संख्या लगभग 90 मिलियन था। और दूसरे नंबर पर था स्पेन।
- भारत में अधिकतर किसी भी प्रकार के बिजनेस की लेन-देन नगद से किया जाता हैं। कुछ ही % होंगे जो डिजिटल करेंसी का उपयोग करते होंगे। लेकिन आपको बता दूं कि पूरे दुनिया में औसतन 92% लोंग डिजिटल करेंसी का उपयोग करते हैं।
- “Avengers: Endgame” पूरे दुनिया में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म हैं, जिसने $2.7बिलियन से अधिक की कमाई की है।
- एक रिसर्च के अनुसार, 2020 में दुनिया की सबसे अमीर कंपनी सऊदी अरब की Aramco थी।
- भारत के गुजरात राज्य में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा ( statue of unity ) दुनिया में सबसे ऊंची है, जिसकी ऊंचाई 579 फीट ( 182 मीटर ) हैं। जो की संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी ( Statue of Liberty ) के तुलना में 93 मीटर ऊंची है।
- पृथ्वी पर सबसे अधिक जैव विविधता वाला देश ब्राजील है, ब्राजील में पौधों और पेड़ों की 50,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है।
देश और लोगो के बारे में रोचक तथ्य [Interesting Facts About People & Countries ]
- वैज्ञानिकों का कहना है कि आंसू किसी भी इंसान के रोने का कारण बताते हैं। अगर आँशु की पहली बूंद दाहिनी आंख से आती है, तो जो खुशी के आंसू है। अन्यथा, दर्द या पीड़ा के कारण बहने वाली आँसू हैं।
- ब्रिटेन में 2019 में, अक्षय ऊर्जा ने ( Renewal Energy ) पहली बार जीवाश्म ईंधन ( Fossil Fuels ) की तुलना में अधिक बिजली उत्पन्न की। वर्तमान जगत में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा वैश्विक मुद्दा है। क्या आप जानते हैं, बिजली उत्पादन करने के लिए नॉर्वे में कोयला का इस्तेमाल नहीं किया जाता और जर्मनी ने पिछले दशक में प्रति व्यक्ति 1 kW अक्षय क्षमता स्थापित कर ली है।
- क्या आप जानते हैं, दुनिया में अब तक सबसे लंबा समय तक शासन करने वाला सम्राट फ़्रांस का लूई XIV था। उन्होंने 72 साल 110 दिन तक शासन किया।
- Marie Curie 2 नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली व्यक्ति थी। उन्होंने पहली नोबेल पुरुस्कार 1903 में फिजिक्स के लिए और दूसरी 1911 में Chemistry के लिए जीती थी।
- कहा जाता है कि 0.5% पुरुष आबादी चंगेज खान के वंशज है ( वैज्ञानिकों ने 2003 में एक अध्ययन किया था जिसमें दिखाया गया था कि लगभग 16 मिलीयन लोगो के क्रोमोजोम विश्व प्रसिद्ध सम्राट चंगेज खान के क्रोमोजोम से साझा करते हैं।
- Iceland, Faroe Icelands और Isle of Man इतिहास में दुनिया में सबसे पुरानी सांसद होने का दावा करती है, जिसकी स्थापना 9वीं और 10वीं शताब्दी में हुई थी।
- रूस दुनिया का सबसे अधिक वन जंगल ( वनाच्छादित ) वाला देश है। रूस के 815 मिलियन हेक्टर क्षेत्र जंगल से ढके हुए हैं।
- भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, Worldometers .info के मुताबिक भारत में लगभग १,४२८,627,663 लोग रहते हैं।
- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति मलाला यूसुफजई हैं। जिन्होंने 2014 में केवल 17 वर्ष की उम्र में यह पुरुस्कार प्राप्त की। मलाला यूसुफजई बाल अधिकार कार्यकर्ता हैं, जो खास करके लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के लिए काम करती हैं।
दुनियां के बारे में रोचक तथ्य [ Amazing Facts About Worlds ]
- दुनिया में सबसे दूरस्थ स्थान दक्षिणी अटलांटिक महासागर में Tristan Da Cunha आईलैंड समूह है। यह सबसे निकट मानव बस्ती, Saint Helena से 2,434 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- क्या आप जानते हैं, आप जब गूगल में एक कीबोर्ड सर्च करते हैं, तो 0.2 सेकंड में जवाब ढूंढने के लिए एक हजार से अधिक कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
- पूरे दुनिया में लगभग 5 अरब इंटरनेट उपयोग कर्ता है।
- 2022 तक विश्व की जनसंख्या की औसत आयु लगभग 30 साल का हैं।
- क्या आप जानते हैं, हम वास्तव में पृथ्वी में मौजूद सभी इंसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यन का उत्पादन करते हैं; लेकिन वितरण में समस्या होने के कारण दुनिया की सभी इंसानों के पास नहीं पहुंच पाते हैं।
- साल 2010 में, Google ने यह पता लगाने की कोशिश की कि दुनिया में कितनी किताबें है? Google का मानना है कि दुनियां में लगभग 130,000,000 किताबें हैं। ( इसमें आपका क्या कहना है 🤨… मैं तो इस तथ्य को अर्ध सत्य ही कहूंगा )
- क्या आप जानते हैं, एक वयस्क बाघ की दहाड़ 2 मील की दूरी तक सुनी जा सकती है।
- पृथ्वी सूर्य से 147.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और यह लगभग 4.5 बिलियन वर्ष पुरानी है।
निष्कर्ष:
दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट ( दुनिया के बारे में 50 रोचक तथ्य | 50 Interesting Facts in Hindi ) पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद है तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर सेयर करें।
अगर इस पोस्ट से संबंधित आपकी कोई प्रतिक्रियाएं है, तो Contact Us पेज में जाकर हमें ईमेल करें। या कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं लिखें। हमें आपके प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।
यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद!